बीती रात 9:00 बजे इंदरगढ़ थाने क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 भांडेर रोड पर दो पक्षों में जमीन को लेकर झगड़ा हुआ. पड़ती निवासी दिव्यांग रमेश रजक पुत्र हरचरण उम्र 50 वर्ष और कल्लू पुत्र रमेश उम्र 38 वर्ष अपने घर पर थे, तभी उन्ही के परिवार के मुन्ना और गोलू रजक आए और उनसे जमीन को लेकर आपस में विवाद हो गया. इसके बाद मुन्ना और गोलू ने पिता पुत्र पर फरसे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे रमेश और कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए. परिवार के सदस्यों द्वारा डायल हंड्रेड को सूचना दी गई. तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. वहां पर उनका प्राथमिक उपचार करके गंभीर हालत देखते हुए दतिया रेफर किया गया.

