BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन के उल्लंघन करने के मामले में दो लोगों को किया गया गिरफ्तार, भेजे गयें क्वॉरेंटाइन में

क्वॉरेंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया जाएगा.

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन के उल्लंघन करने के मामले में दो लोगों को किया गया गिरफ्तार, भेजे गयें क्वॉरेंटाइन में
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बरियातू थाना पुलिस ने अवैध कागजात का उपयोग कर लॉकडाउन के उल्लंघन करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर क्वॉरेंटाइन में भेज दिया है. दोनों को खेल गांव स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया है क्वॉरेंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया जाएगा.

गिरफ्तार लोगों में देवाशीष विश्वकर्मा और रोशन कुमार द्विवेदी शामिल है दोनों दिल्ली से बिना किसी वैध पास के रांची तक के चेक नाकाओं में गलत पास दिखा कर धोखाधड़ी करते हुए प्रथम श्रेणी में चिन्हित रेड जोन दिल्ली से झारखंड में अवैध रूप से प्रवेश कर गए. दोनों को डॉक्टरों के द्वारा क्वॉरेंटाइन का सलाह देने के बावजूद दोनों जहां-तहां घूमते पाए गए, जिससे महामारी बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नई दिल्ली से दो व्यक्ति चिरौंदी मोराबादी ऑडिन होम्स अपार्टमेंट में आए हुए हैं. दोनों लॉक डाउन का उल्लंघन कर घूम रहे हैं. सूचना मिलने पर पुलिस अवर निरीक्षक लखन महतो को सशस्त्र बल के साथ मामले की जांच करने के लिए भेजा गया। जांच करने गई पुलिस जब वहां पहुंची तो दोनों घर से लापता थे. घर वालों को सूचित करने पर बहुत देर रात तक इंतजार कराने के बाद दोनों मारुति सुजुकी रिट्ज से पहुंचे. पूछताछ करने पर दोनों ने नई दिल्ली से आने की बात स्वीकार की.

दोनों ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट ऑफ़ एनसीटी आफ दिल्ली का सीरियल नंबर 136 और 138 का फोटो प्रति प्रस्तुत किया, जिसके जांच से यह पता नहीं चल पाया कि यह दिल्ली से झारखंड आने से संबंधित पास है. इसमें वैलिडिटी भी 27 मार्च से 14 अप्रैल तक दर्शाया गया है. इन दोनों से सीरियल नंबर 136 में मोटरसाइकिल का पास है तथा सीरियल नंबर 138 में दोपहिया वाहन का ही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है. थाना प्रभारी ने बताया कि कागजातों के आवश्यक जांच के लिए मोबाइल में फोटो खींच लिया गया है.

चिकित्सक सदर अस्पताल से इस संबंध में परामर्श के बाद इन्हें खेल गांव स्थित क्वॉरेंटाइन में नियमानुसार भेजा गया तथा इनके द्वारा उपयोग में लाई गई कार दिखाए गए पास का छाया प्रति को जब्त किया गया. दोनों ने वहां पहुंची पुलिस टीम को डीजीपी सहित कई अधिकारियों की धमकी भी दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सारवां के गम्हरिया में कोरोना प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आये 41 लोगों की हुई पहचान

Next Post

गोड्डा में टीम-5 बनी गरीब,असहाय लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण

Next Post
Team-5 becomes a silver lining for poor, helpless people in Godda

गोड्डा में टीम-5 बनी गरीब,असहाय लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d