बेतिया: बेतिया पश्चिमी चम्पारण जिला अन्तर्गत नरकटियागंज प्रखंड के मालदा गांव और बिशन पुरवा गांव मे भारी वर्षा के साथ वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई. शिकारपूर थाना के अलग-अलग गांव के माल्दा व बिशुनपुरवा में खेतों में काम कर रहे किसान विजय मिश्रा (48) व किसान दीपू राम (35) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए.
गांव वालों को सूचना मिली तो वे भागे पहुंचे और स्थानीय सरकारी अस्पताल नरकटियागंज में ले गये जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी. हालांकि दोनों परिवार के लोगों का रो-रो के बुरा हाल है. वहीं दोनों मृतक को शिकारपुर पुलिस ने जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया.

