BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, दो घायल

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in Uncategorized
कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, दो घायल

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, दो घायल

Share on FacebookShare on Twitter

फिरोजाबाद: थाना जसराना क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार रात तेज गति से आ रही कार की टक्कर से मोटर साईकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो लोग घायल हो गये. घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने कार को पकड़ लिया है जबकि चालक भागने में सफल हो गया.

जनपद एटा निवासी सोनू पुत्र प्रेमपाल जसराना स्थित थाने के पास ही रहने वाले अपने बहनोई रवि पुत्र शंकर लाल के यहां आया था. बुधवार को सोनू जसराना निवासी शिवा पुत्र मुकेश, विक्की पुत्र डब्लू व अतुल के साथ जसराना के पाढ़म से किसी कार्य से गये थे. जहां से वह बुधवार रात चारों लोग मोटर साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे तभी अचानक जसराना थाना क्षेत्र के गांव झपारा के समीप तेज गति से आ रही एक कार ने इन्हें टक्कर मार दी.

हादसे में सोनू (24) व शिवा (25) की मौत हो गयी. जबकि अतुल व विक्की घायल हो गये. दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर मृतक व घायलों के परिजन भी आ गये. जिनमें कोहराम मच गया. इधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र जसराना उपचार के लिये लेकर आयी है.

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी जसराना अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि कार की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दो लोगो की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हुए है. उन्होंने बताया कि कार को पकड़ लिया गया है जबकि चालक भाग गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नक्सलियों व अफीम तस्करों पर नकेल कसने के लिए और भी सख्त अभियान की जरूरत: डीआईजी

Next Post

भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिश्ता मजबूत, भविष्य उज्ज्वल: PM मोदी

Next Post
भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिश्ता मजबूत, भविष्य उज्ज्वल: PM मोदी

भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिश्ता मजबूत, भविष्य उज्ज्वल: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d