गुमला: गुमला के बसिया थाना अंतर्गत डूमर टोली गांव में दो सगे भाइयों ने अपने ही छोटे भाई की टांग से मारकर हत्या कर दी और शव को छुपाने की नियत से जंगल में दफना दिया.
भाइयों ने इस कृत्य को मां बाप के सामने ही अंजाम दिया. पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को कल शाम कब्र खोदकर बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. दोनों आरोपी फरार हैं.

