रांची: खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग गांव में शुक्रवार सुबह हो रही तेज बारिश के साथ वज्रपात की घटना में दो सगी बहनों की मौत हो गयी.
बताया गया है कि दोनों सगी बहनें घर से बाहर निकली थी, तभी अचानक बारिश शुरू होने से पेड़ के नीचे बचने के लिए खड़ी हो गयी, इसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है.

