BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिबौर में गोली चलाने व रंगदारी मांगने को लेकर दो अलग-अलग मामला दर्ज

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in Uncategorized
दिबौर में गोली चलाने व रंगदारी मांगने को लेकर दो अलग-अलग मामला दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

.कोडरमा: झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र स्थित मेघातरी (दिबौर) घाटी कोडरमा पुलिस के लिये सिरदर्द बन गया है. ज्ञात हो कि विगत सोमवार की देर शाम (महानवमी की संध्या) मेघातरी स्थित सरकारी शराब दुकान के कैयरटेकर सौरभ कुमार उर्फ गोलू, पिता नरेश मोदी (मेघातरी निवासी) के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर पिस्टल के बट से मारकर उसे घायल कर दिया.

इस बाबत सौरभ कुमार ने कोडरमा थाना में एक आवेदन देकर कहा है कि शाम में सरकारी शराब दुकान बन्द करने के दौरान संतोष श्रीवास्तव, पिता बिनोद प्रसाद, नीकु कुमार, धौनी यादव, बबलू यादव (दोनों पिता रामचंद्र यादव, मेघातरी निवासी) व भोली यादव, पिता बरह्मदेव यादव (गोपालपुर, थाना रजौली, बिहार) एवं दो अन्य लोग शराब दुकान पर पहुंच कर जबरन 6 बोतल शराब रंगदारी से मांगने लगे, नहीं देने पर मारपीट व गाली गलौज करने लगे.

इसी दौरान धौनी यादव व भोली यादव ने पिस्तौल निकाल लिया और मेरे ललाट पर सटा कर पिस्तौल के बट से वार कर दिया. आवेदन में कहा गया है कि मैं जान बचा कर घर की ओर अपने एक साथी की मदद से भागा और घर पहुंच कर कोडरमा पुलिस को सूचना दी. इन अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि ये लोग मेरे घर पर पहुंच गये और पिस्तौल से फायर करने लगे, तभी कुछ देर में कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब जाकर मेरी जान बच पाई.

वहीं मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार एवं एक अपराधी अमरजीत यादव को गिरफ्तार कर थाने ले गई. आवेदन में सौरभ ने कहा है कि पूर्व में भी मुझे जान मारने की धमकी दी गई थी. पुलिस के द्वारा जब भी इन अपराधियों को धर पकड़ या दबाव बनाया जाता है, तो इन अपराधियों को लगता है कि मेरे द्वारा पुलिस को सूचना दी जाती है.

उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व वन्य प्राणी प्रक्षेत्र के रेंजर आनन्द बिहारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों में भी इस घटना के कुछ लोग शामिल थे. मेघातरी के स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस के द्वारा अपराधियों के साथ सॉफ्ट कॉर्नर ने इन अपराधियों का मनोबल बढ़ा दिया है और आये दिन यहां विवाद हो रहा है. बहरहाल सौरभ कुमार ने कोडरमा पुलिस से अपनी जान माल की सुरक्षा व जानलेवा करने वाले लोगों पर कार्यवाई की मांग की है.

सौरभ ने कराया था सनहा दर्ज

सौरभ कुमार ने कोडरमा थाना में  लिखित सूचना देकर जान मारने धमकी सम्बन्धी सूचना विगत 20 सितंबर को दिया था, परन्तु कोडरमा पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. ज्ञात हो कि इधर कुछ महीनों से मेघातरी में दो-तीन गुटों में अक्सर विवाद होता रहा है.

मामला दर्ज

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघातरी सरकारी शराब दुकान के केयरटेकर सौरभ के दिये गये आवेदन के आलोक में कोडरमा थाना में संतोष कुमार, पिता बिनोद प्रसाद, नीकु कुमार, धौनी यादव, बबलू यादव (दोनों पिता रामचंद्र यादव), अमरजीत यादव सभी मेघातरी निवासी व भोली यादव, पिता ब्रह्मदेव यादव, गोपालपुर, थाना रजौली, बिहार के विरुद्ध भादवी की धारा 147, 148, 149, 323, 307, 504, 506 के तहत कांड संख्या 170/19 दर्ज किया गया है.वहीं दूसरी ओर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण शाह व थाना प्रभारी कोडरमा रामनारायण ठाकुर के ब्यान पर अमरजीत कुमार, पिता कामेश्वर यादव व भोली यादव, पिता ब्रह्मदेव यादव के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 171/19  दर्ज कराया गया है.

पूर्व में स्टैंड ठीकेदार की हुई थी हत्या

मेघातरी बस स्टैंड के तत्कालीन ठीकेदार राजेश्वर लाल उर्फ राजो लाल की हत्या गोलियों से छलनी करके कर दी गयी थी. फिलहाल अबैध शराब के कारोबार के कारण नित्यदिन गुटबाजी और लड़ाई झगड़ा आम हो गया है. अगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो ऐसी घटना की पुनरावृत्ति से इंकार नहीं किया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बरही के पूर्व विधायक अकेला यादव ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल

Next Post

चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक सम्पन्न

Next Post
चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक सम्पन्न

चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d