BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डायन-बिसाही को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत

by bnnbharat.com
March 26, 2021
in समाचार
डायन-बिसाही को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

चतराः राजपुर थाना क्षेत्र के चारु पंचायत अंतर्गत खीरगड्डा गांव में गुरुवार की रात डायन-बिसाही के आरोप में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई. इतना ही नहीं, आगजनी की भी घटना को अंजाम दिया गया है. कोलसार (गन्ना पेराई जाने वाले स्थान में) को आग के हवाले कर दिया तथा एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया तथा मृतक 70 वर्षीय किशुन यादव के शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार किशन यादव की तबीयत खराब चल रही थी. गांव के महेंद्र यादव के पुत्र कौलेश्वर यादव के साथ विवाद शुरू हुआ. हालांकि विवाद का मूल कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. तकरीबन 30 वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा है. गुरुवार रात्रि अचानक दोनों पक्ष उग्र हो गए. किशुन यादव के परिजन कौलेश्वर यादव पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि मारपीट में ही किशुन यादव की जान गई है. इधर इसकी जानकारी मिलते ही राजपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वरीय अधिकारियों को पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के जन्मदिन पर तोहफे में दी शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Next Post

राजधानी रांची में राज्यभर के होमगार्ड जवान धरना पर बैठे , किया सड़क जाम

Next Post
राजधानी रांची में  राज्यभर के होमगार्ड जवान धरना पर बैठे , किया सड़क जाम

राजधानी रांची में राज्यभर के होमगार्ड जवान धरना पर बैठे , किया सड़क जाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d