BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साढ़े छह क्विंटल पोस्ता दाना के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

by bnnbharat.com
April 25, 2020
in समाचार
साढ़े छह क्विंटल पोस्ता दाना के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

साढ़े छह क्विंटल पोस्ता दाना के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा जिले में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आज सदर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित करीब साढ़े छह क्विंटल पोस्ता दाना के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया.

सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चतरा डोभी मुख्य मार्ग एनएच 99 पर स्थित संघरी घाटी इलाके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 6.64 क्विंटल पोस्ता दाना के साथ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त किया है. थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में शिवकुमार गंझू व लखन तुरी सदर थाना क्षेत्र के भुईयाडीह गाव के रहने वाले हैं.

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में पोस्ता का दाना तस्करी के उद्देश्य से चतरा के रास्ते डोभी की ओर ले जाया जा रहा है.

सूचना पर कार्रवाई करते हुए संघरी घाटी में वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया. इसी दौरान वहा एक पिकअप वैन पहुंचा. पुलिस को देख पिकअप वैन पर सवार दोनों तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने लगे.

पुलिस के जवानों ने दोनों तस्करों को खदेड़ कर पकड़ लिया. जिसके बाद वाहन की जांच के क्रम में वाहन में एक दर्जन से अधिक बोरियों में पैक अफीम दाना को जप्त किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि तस्कर पोस्ता दाना को तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

अवकाश से वापस ना लौटे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश

Next Post
अवकाश से वापस ना लौटे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश

अवकाश से वापस ना लौटे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d