सिमडेगाः ठईटांगर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी में पुलिस ने रविवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से 111 किलो गांजा बरामद किया है. इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए तक आंकी जा रही है. तस्कर गांजा को ओडिशा से लेकर आए थे और बिहार के रास्ते यूपी ले जाने की तैयारी में थे.
गिरफ्तार तस्करों में ओडिशा संबलपुर निवासी निरंजन और उसका साथी यूपी का रहने वाला शैलेंद्र शामिल है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की तस्करी ठेठईटागंर थाना क्षेत्र में की जा रही है. इसी आधार पर थाना प्रभारी शैलेंद्र झा के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो कार को पकड़ा. जांच के दौरान उसमें से गांजा बरामद किया गया.

