रांची:- रांची के नगड़ी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर यात्री बस से चार किलो ग्राम अफीम बरामद की है. इस दौरान मौके पर पुलिस ने दो अफीम तस्क रों को भी गिरफ्तार किया है. इस संबंध में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला से रांची आनेवाली यात्री बस में तस्करों द्वारा अवैध मादक पदार्थ लाया जा रहा है. उक्त सूचना पर बेड़ो डीएसपी के नेतत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने नगड़ी थाना के समक्ष बैरिकेडिंग लगाकर वाहन जांच अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान एक सार्वजनिक बस के दो यात्री के पास से दो अलग-अलग बैग में एल्यूमिनियम क्वाईल में लपेटा हुआ करीब चार किलो अफीम बरामद की गयी.

