लखीसराय : लखीसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी. बोरे में आम के साथ हथियार छुपाकर तस्करी करने जा रहे दो अपराधियों को सूर्यगढ़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतर जिला हथियार तस्कर हथियारों की तस्करी के लिए जा रहे हैं. सूचना मिलने पर सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में सफल छापेमारी की गई. जिसमें मोटरसाइकिल BR 01 BR 6783 से जा रहे दो अपराधियों को एक प्लास्टिक के बोरे में आम के साथ हथियारों को छुपाकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे. जिन्हें सूर्यगढ़ा के शहीद द्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 7 देशी हथियार, 20 पीस जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और 1700 नगद रुपए बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी रहा है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुंगेर निवासी रामाकांत चौधरी के 42 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार चौधरी तथा मुंगेर जिला निवासी रामस्वरूप सिंह के 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के रूप में हुई है. इससे पहले भी इनके नाम पर मामला दर्ज है. इस छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.
इन अपराधियों पर पूर्व में शामिल अपराधी निम्न प्रकार है.
(1) मुफलिस थाना मुंगेर कांड संख्या 117 /14 धारा 302,34 भा०द०वि० 27 आर्म्स एक्ट मैं आरोपित है
(2) मुफलिस थाना मुंगेर कांड संख्या 147/17 दिनांक 22.6.17 धारा 25(1-बि)ए/26(1) आर्म्स एक्ट मैं आरोपीत है.

