रांची: रामगढ़ छावनी स्थित सिख रेजीमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान तालाब में डूबने से मंगलवार को दो जवानों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिख रेजीमेंटल सेंटर में पदस्थापित 22 वर्षीय परमिंदर सिंह (पंजाब) और 22 वर्षीय जोरावर सिंह (पंजाब) की तालाब में डूब जाने के कारण मौत हो गई हैं.

