-
व्हाट्सअप पर किया अंतिम दर्शन
हजारीबाग: लॉकडाउन के दौरान सब कुछ बंद होने के कारण एक बेटा अपने पिता की अंत्येष्टि भी शामिल नहीं हो पाया और व्हाट्सअप पर ही पिता के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड के बरकाकला गांव निवासी पुनीत रजक के 45 वर्षीय पुत्र कमल रजक की मौत गुजरात के गांधीनगर में हो गई. वह इसी वर्ष लॉकडाउन लागू होने के चार दिन पहले 18 मार्च को मजदूरी करने गुजरात गया था.
इस बीच कोरोना प्रकोप के कारण पूर्णतः तालाबंदी लागू रहने के कारण शव पैतृक गांव नहीं लाया जा सका और दोनों बेटे पिता की अर्थी को कंधा भी नहीं दे सके. मृतक की पत्नी और बेटों ने व्हाट्सएप पर अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और मुखाग्नि दी.

