नई दिल्ली: आज मुठभेड़ के बाद आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल(बीकेआई) के दो आतंकियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने जानकारी दी है कि उसने भूपेंदर ऊर्फ दिलावर सिंह निवासी लुधियाना और कुलवंत सिंह निवासी लुधियाना को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. इसमें छह पिस्टल और 40 गोलियां भी शामिल हैं. यह दोनों पंजाब में कई केस में वांछित हैं.

