कोडरमाः कोडरमा के डोमचांच ब्लॉक रोड के पास स्थित पावर सब स्टेशन में चोरों ने तीन कर्मियों को बंधक बनाकर दो हजार किलो कापर वायर लूट ली. यह घटना रविवार देर रात की है. चोर सब स्टेशन में पीछे की बाउंड्री से अंदर घुसे इसके बाद घटना लूट की घटना को अंजाम दिया. तार की कीमत करीब आठ लाख रुपये के कॉपर वायर बताई जा रही है.
कर्मियों ने बताया कि चोरों ने 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को कटर मशीन से काटर लगभग 2 हजार किलो के कापर वायर की चोरी कर ली. हालांकि इस घटना के बाद फिलहाल डोमचांच थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

