BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एसपी को मिली गुप्त सूचना पर पशु लदे दो ट्रक जब्त

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in Uncategorized
एसपी को मिली गुप्त सूचना पर पशु लदे दो ट्रक जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवारा पुलिस द्वारा बुधवार की रात्रि मवेशी लदे 2 ट्रकों (बीआर 6 जीसी/9406 तथा बीआर 06 जीडी/6792) को जब्त किया गया है.

जब्त मवेशियों को गुरुवार की सुबह कोडरमा गौशाला समिति झुमरीतिलैया लाया गया, जहां समिति ने जगह की कमी का हवाला देते हुए मवेशियों को रखने से इंकार कर दिया.

इसके बाद करीब 2 घंटे तक वरीय अधिकारियों एवं गौशाला समिति के पदाधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद मवेशियों को कोडरमा गौशाला में उतारा गया.

दरअसल कोडरमा एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवारा पुलिस ने चंदवारा थाना के समीप बने चेकनाका से गुरुवार की सुबह करीब 4:00 बजे दो 14 चक्का ट्रक से 37 दुधारू भैंस को जब्त किया.

दोनों ट्रक से भैंस के आठ जीवित बच्चे भी बरामद किए गए हैं. वहीं करीब 10 बच्चों की ट्रक में ही दबने से मौत हो गई. मामले की जानकारी देते हुए एसआई आनंद कुमार ने बताया कि सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक व्यापारियों को इस प्रकार के ट्रकों में अधिकतम 4 मवेशियों को ले जाने की अनुमति है, जबकि ट्रकों  में 18 से 19 मवेशी ले जाए रहे थे.

पकड़े गए ट्रकों में चालक खलासी समेत 3-3 व्यापारी सवार थे, जिनमें से बिहार के हाजीपुर एवं कोलकाता के लोग शामिल हैं. एसआई ने बताया कि व्यापारियों ने पशुओं की खरीदारी संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं, जिसकी जांच की जा रही है. फिलहाल पकड़े गए लोगों पर ओवरलोडिंग की वजह से पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की 76वीं जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनाया

Next Post

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post
युवक ने फांसी पर झूल कर दी जान, दुकान मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d