BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के छह वाहन बरामद

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in Uncategorized
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के छह वाहन बरामद

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के छह वाहन बरामद

Share on FacebookShare on Twitter

शाहजहांपुर: सदर बाजार पुलिस ने वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को चोरी की पांच मोटरसाइकिल व एक मोपेड बरामद हुई है. प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार रात पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थी.

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोर चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के इरादे से चिनौर की तरफ से होते हुए निगोही बाईपास की तरफ आ रहे हैं. सूचना पर पुलिस टीम पुवायां रोड पर निगोही वाईपास तिराहा के पास वाहन चोरों के इंतजार करने लगी. इस बीच टीम ने चोरी की मोटसाइकिल से आ रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया.

पकड़े गए वाहन चोर कांट क्षेत्र के ग्राम नौसारा निवासी रामवीर व सदर बाजार क्षेत्र के ग्राम चिनौर निवासी नूर मोहम्मद है. पुलिस पूछताछ में चोरों ने विगत दिनों बहादुरगंज व रौजा मंडी से मोपेड चुराने की बात कबूलते हुए कई अन्य घटनाओं का भी खुलाश किया है. पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी की गई चार अन्य मोटरसाइकिलें व एक मोपेड को चिनौर गांव में एक बंद मकान से बरामद कर लिया.

जेल में हुई थी जान पहचान फिर साथ करने लगे चोरियां

दरअसल रामवीर और नुरमोहम्मद कि मुलाकात जेल में हुई थी. जिसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई. जेल से छूटने के बाद दोनों लोग एक साथ चिनौर गांव में एक किराए का मकान लेकर रहने लगे और फिर एक साथ ही चोरी की घटनाओं की अंजाम देने लगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का खतरा: जनता ने खुद लगाया लॉकडाउन

Next Post

उग्रवादी हिंसा में घायल हुए CRPF के 8 जवानों को मिलेगी अनुग्रह अनुदान की राशि: सीएम

Next Post
उग्रवादी हिंसा में घायल हुए CRPF के 8 जवानों को मिलेगी अनुग्रह अनुदान की राशि: सीएम

उग्रवादी हिंसा में घायल हुए CRPF के 8 जवानों को मिलेगी अनुग्रह अनुदान की राशि: सीएम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d