BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रेलर ने दोपहिया सवार को रौंदा, हुई मौत

by bnnbharat.com
June 5, 2020
in Uncategorized
ट्रेलर ने दोपहिया सवार को रौंदा, हुई मौत

ट्रेलर ने दोपहिया सवार को रौंदा, हुई मौत

Share on FacebookShare on Twitter

अरविन्द पटेल

महराजगज : राष्ट्रीय राजमार्ग नौतनवां के छपवा पुलिस चौकी के सामने पर शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे एक ट्रेलर ने दोपहिया सवार 65 वर्षीय वृद्ध को कुचल दिया. जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पुत्र दीनानाथ ने नौतनवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है .

जानकारी के मुताबिक सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी डाली निवासी नंदराम शुक्रवार की सुबह दोपहिया वाहन मोपेड पर सवार हो दुकान का सामान खरीदने के लिए नौतनवा कस्बे से होते हुए छपवा गाँव की ओर जा रहे थे. वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए सोनौली से आ रहा एक ट्रेलर छपवा चौराहे से कस्बे की ओर मुड़ रहा था. इतने में कस्बे की ओर से जा रहे मोपेड सवार बुजुर्ग नंदराम उक्त ट्रेलर की चपेट में आ गए. जिससे ट्रेलर का पिछला पहिया उनके दाएं कंधे पर चढ़ गया और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. आसपास के लोगों ने मौका रहते चालक को पकड़ तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष शिव मनोहर यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त कर चालाक एवं ट्रेलर को अपने हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष शिव मनोहर यादव का कहना है कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेज तहरीर के आधार पर ट्रेलर चालक के खिलाफ घटना से संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING: झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या हुई 878

Next Post

अपराधियों ने की डीलर पुत्र की गोली मार कर हत्या

Next Post
अपराधियों ने की डीलर पुत्र की गोली मार कर हत्या

अपराधियों ने की डीलर पुत्र की गोली मार कर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d