BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो बीवियों ने शौहर के दिनों का किया बंटवारा

by bnnbharat.com
January 1, 2020
in Uncategorized
दो बीवियों ने शौहर के दिनों का किया बंटवारा

दो बीवियों ने शौहर के दिनों का किया बंटवारा

Share on FacebookShare on Twitter

मुरादाबादः मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एसएसपी से शिकायत कर बताया कि 2010 में उसका निकाह हुआ था. शादी के सात साल बाद तक उसके संतान नहीं हुई. संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिला ने अपने शौहर को दूसरा निकाह करने की सलाह दी.

बीवी के कहने पर शौहर ने 2017 में एक युवती से दूसरा निकाह कर लिया. आरोप है कि दूसरे निकाह के कुछ ही माह बाद दूसरी बीवी शौहर पर अपना पूरा हक जताने लगी. पहली बीवी से पति के मिलने पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी.

विरोध करने पर घर में दोनों बीवियों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई. शौहर की दूसरी बीवी से अपनी जान को खतरा जताते हुए महिला ने एसएसपी से शिकायत की.

एसएसपी ने इस मामले की जांच नारी उत्थान केंद्र स्थित परिवार परामर्श केंद्र में भेजी. शौहर को लेकर उसकी दो बीवियों के बीच दो साल से चल रहे विवाद की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग कर अनूठा समझौता करवाया गया है.

दोनों बीवियों ने शौहर के दिन आपस में बांट लिए हैं.अब एक दिन शौहर पहली बीवी तो दूसरे दिन दूसरी बीवी के साथ रहेगा.

खास बात यह है एक ही घर में दोनों बीवियां अलग अलग रहेंगी. दोनों बीवियों के लिए उनका शौहर राशन भी अलग से लेकर आएगा.

यहां पर शिकायतकर्ता महिला, उसकी सौतन और शौहर को बुलाया गया. प्रभारी संध्या रावत ने इस मामले में काउंसलिंग की.

काउंसलिंग के दौरान शौहर का दूसरी बीवी को ज्यादा समय देना विवाद की वजह सामने आया. दोनों बीवियां एक दूसरे से अलग मकान में रहना चाहती थीं.

जबकि पति ने अलग अलग मकान में बीवियों को रखने में असमर्थतता जताई. विवाद का निपटारा करने के लिए पुलिस ने उनको एक ही मकान में अलग अलग रहने की सलाह दे दी.

इसके बाद महिलाओं ने शर्त रखी कि पति एक दिन पहली बीवी के साथ रहेगा और दूसरे दिन दूसरी बीवी के साथ. दोनों का राशन भी अलग अलग लाकर देगा। इस पर सहमति बन गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP सांसद रवि किशन के पिता का निधन

Next Post

नए साल पर झटका, महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

Next Post
नए साल पर झटका, महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

नए साल पर झटका, महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d