नई दिल्ली के किसी इलाके में वीवीआइपी रूट पर ड्यूटी पर तैनाती के दौरान ही दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाया था। वहीं, वीडियो वायरल होने पर और मामला सामने आते ही दिल्ली पुलिस उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए थे। यह अलग बात है कि ये वीडियो दिल्ली में किस जगह पर बनाया गया है? इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। लोकेशन देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी वीआईपी रोड के आसपास ये दोनों महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं और फिर इन्होंने यह वीडियो शूट किया है।दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर लड़का-लड़की का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से अहम नई दिल्ली जिले में तैनात दो महिला कॉन्स्टेबलों का टिक टॉक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिला पुलिसकर्मी नाचती दिख रही थीं।
मामला संज्ञान में आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर्दी में टिक-टॉक वीडियो बनाने वाली दोनों महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। दोनों महिला पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस की 7वीं बटालियन में तैनात थीं। बताया जा रहा है कि दोनों महिला कॉन्स्टेबल 2018 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं। टिक टॉक वीडियो में दोनों महिला पुलिसकर्मी हरियाणवी गाने पर नाचती नजर आ रही हैं। वीडियो में जो जगह दिख रही है वह नई दिल्ली के एक वीवीआइपी रोड की है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह वीडियो उन पुलिसकर्मियों का मनोबल तोड़ने वाला है, जो मन लगाकर ड्यूटी करते हैं।
वीडियो देखने पर पता चल रहा है कि हरियाणा के मशहूर सिंगर अजय हूडा का गाना ‘बटुआ से मुंह लेरी पतली कमर’ सॉन्ग पर दोनों महिला कॉन्सटेबल डांस करती दिखाई दे रही हैं।
इस गाने के बैक ऊपर किए गए डांस के दौरान बैकग्राउंड में बैरिकेट भी लगा है और दोनों महिला पुलिसकर्मी तैनात है। इतना ही नहीं, यहां पर एक पुलिसकर्मी हाथ में मोबाइल रखकर शूट कर रही हैं और गाने पर डांस कर रही हैं। ये टिक टॉक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
कुछ दिन पहले गुजरात की एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो ड्यूटी के दौरान सलमान फिल्म के गाने पर डांस कर रही थी, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।
इसी महीने दिल्ली परिवहन निगम की बस में सपना चौधरी के गाने पर एक लड़की के डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद डीटीसी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी। गौरतलब है कि हरिनगर डिपो-2 की एक बस के अंदर गत 12 जुलाई को सपना चौधरी के एक गाने पर एक लड़की ने डांस किया था। उसके साथ में बस में तैनात सिविल डिफेंस का एक कर्मी, डीटीसी का चालक और परिचालक भी खड़े हैं।

