BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में लेबर पेन से जूझ रही दो महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल

दोनों महिलाओं की सुरक्षित हुई डिलीवरी

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in Uncategorized
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में लेबर पेन से जूझ रही दो महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल
Share on FacebookShare on Twitter

परिजनों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया

बेतिया पश्चिमी चम्पारण : शनिवार दोपहर काठगोदाम (उत्तराखंड) से जैसे ही श्रमिक स्पेशल ट्रेन बेतिया पहुंची, वैसे ही जिला प्रशासन की टीम पूरी तरह अलर्ट हो गयी. लेबर पेन से जूझ रही दो महिलाओं (पिपरपाती घाट, रमगढ़वा, मोतिहारी की पत्रक देवी एवं झाली प्रखंड, कैमूर की फुला देवी) को पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ एंबुलेंस से स्थानीय जीएमसीएच पहुंचाया गया. जहां दोनों महिलाओं ने एक-एक बच्चे को जन्म दिया है. उल्लेखनीय है कि 7 मई से लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आगमन जिले में हो रहा है. श्रमिकों की सुविधा के मद्देनजर बेतिया रेलवे स्टेशन परिसर में तमाम सुविधाएं जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करायी गयी हैं ताकि किसी भी श्रमिक को किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़े. आज दिनांक-6.06.2020 को नरकटियागंज रेलवे कंट्रोल द्वारा बेतिया रेलवे कंट्रोल को खबर दी गयी कि काठगोदाम (उत्तराखंड) से चलकर बरौनी तक जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दो महिलाओं को लेबर पेन शुरू हो गया है तथा इन्हें अविलंब ईलाज की जरूरत है. कंट्रोल रूम की सूचना पर जिला पदाधिकारी, श्री कुंदन द्वारा तुंरत सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट किया गया और निदेशित किया गया कि उक्त दोनों महिलाओं को पूरी सतर्कता एवं सावधानी के साथ जीएमसीएच पहुंचाया जाय ताकि उनका सुरक्षित प्रसव कराया जा सके. जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में अस्पताल प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो गया तथा दोनों प्रसूताओं के पहुंचते ही उनका समुचित इलाज किया गया और थोड़ी ही देर बाद दोनों महिलाओं ने एक-एक मासूमों को जन्म दिया. दोनों महिलाएं और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित है. महिलाओं के परिजन जिला प्रशासन के सहयोग के लिए जिलाधिकारी, डाॅक्टरों तथा संबंधित अधिकारियों को साधुवाद दिया है. वहीं जिलाधिकारी द्वारा इस नेक कार्य के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं डाॅक्टरों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेठ पूर्णिमा, संत कबीर जयंती एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई महाआरती

Next Post

लेवी वसूली मामले में गिरफ्तार मनोज चौधरी से एनआइए फिर से करेगी पूछताछ

Next Post
लेवी वसूली मामले में गिरफ्तार मनोज चौधरी से एनआइए फिर से करेगी पूछताछ

लेवी वसूली मामले में गिरफ्तार मनोज चौधरी से एनआइए फिर से करेगी पूछताछ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d