रांची: खूंटी क्षेत्र के डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान ऋषभ और दीपू के रूप में हुई है. दोनों युवक हिंदपीढ़ी शिवजी चौक के पास के रहने वाले हैं.
दोनों अपने 9 दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करने डैम गए थे और डूब गए. दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

