BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नौकरी देने के बहाने युवती से दो युवकों ने किया गैंगरेप

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
नौकरी खोजने आई लड़की से गैंगरेप
Share on FacebookShare on Twitter

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नौकरी का झांसा देकर होटल में गैंगरेप करने के आरोप में उत्तराखण्ड के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली की रहने वाली लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कारवार्ई की है. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, दोनों की व्हाट्सअप के ज़रिये बात हुई थी और महिला ने युवकों को होटल में बुलाया था, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया. घटना कोतवाली सदर इलाके की है.

नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कोतवाली सदर इलाके के एक होटल में ठहरी एक लड़की ने यह कहकर हड़कंप मचा दिया कि उसके साथ एहतेशाम और राजा नाम के व्यक्ति ने होटल में बुलाकर गैंगरेप किया है. लड़की के आरोप के बाद होटल वालों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस को लड़की ने बताया कि वह दिल्ली में रहती है, उसे नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तराखंड के काशीपुर में रहने वाले एहतेशाम और राजा ने मुरादाबाद बुलाया और मुरादाबाद आने के बाद कोतवाली सदर क्षेत्र के स्टेशन रोड पर अनमोल गेस्ट हाउस में ठहरा दिया. फिर दोनों ने ही उसके साथ जबरन गैंगरेप किया. और फिर एहतेशाम और राजा फ़रार हो गए.

बीच में आया हिंदू जागरण मंच

युवती के साथ गैंगरेप की जानकारी जैसे ही हिंदू जागरण मंच के नेताओं को हुई, वह कोतवाली पहुंच गए. इसी दौरान पुलिस ने गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती के परिजनों को भी सूचना देकर मुरादाबाद आने की बात कही. देर रात गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती के परिजन भी मुरादाबाद पहुंच गए. वहीं हिंदू जागरण मंच के नेताओं का आरोप था कि दिल्ली से आई युवती के साथ उत्तराखंड के मुस्लिम युवकों ने गैंग रेप किया है और यह लव जिहाद का मामला है, लेकिन पुलिस का कहना था कि जब नौकरी दिलाने की बात थी तो लव जिहाद या धर्मांतरण का मामला कैसे हुआ?

युवकों से पूछताछ जारी

पुलिस और परिजन और हिन्दू जागरण के नेताओं के बीच बात होती रही और हंगामा चलता रहा. हिंदू जागरण मंच के नेताओं के मुताबिक, बलात्कार के आरोपी कभी खुद का नाम राहुल बता रहे थे तो कभी कुछ और नाम बता रहे थे. इसी दौरान गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती के परिजनों ने मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता की. जिसे बमुश्किल क्षेत्राधिकारी कोतवाली सदर इंदु सिद्धार्थ ने संभाला. मुरादाबाद पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के आने के बाद तहरीर लेकर गैंगरेप के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. गैंगरेप पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया. एसएसपी मुरादाबाद प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 14 घंटे बाद यातायात बहाल

Next Post

बाउल गायक बासुदेव के घर पहुंच अमित शाह ने किया भोजन

Next Post
बाउल गायक बासुदेव के घर पहुंच अमित शाह ने किया भोजन

बाउल गायक बासुदेव के घर पहुंच अमित शाह ने किया भोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d