मुंगेर: बुधवार को रिफ्यूजी कॉलोनी में एक दो मंजिल मकान की छत पर काम कर रहे दो मजदूर करंट लगने से झुलस कर जख्मी हो गये.
दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर मे भर्ती कराया गया. जख्मी युवकों में एक लालदरवाजा मुंगेर का विनोद मंडल व दूसरा हेरू दियारा का बिट्टू यादव है.

