हजारीबाग: बरही थाना के अंतर्गत तिलैया रोड से गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर टाटा सुमो गोल्ड जिसका नंबर WBO 2AB-3793 से बरही डीएसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में 93 किलो गांजा के साथ धर दबोचा. इसकी जानकारी बरही डीएसपी ने प्रेस वार्ता में बताया है कि बिहार ले जाने के क्रम में बेगूसराय निवासी राजकुमार पिता अवध सिंह, सुदामा सिंह पिता शहद सिंह, वहीं दो महिला कांति देवी और नाबालिक पुत्री को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए गांजा अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख की बताई जा रही है, जिस पर कांड संख्या 336/19 तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है. वहीं नाबालिक युक्ति को बाल सुधार भेज दिया गया है.

