गोड्डा: गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के सुरवापवाल लता संथाली टोला गांव का रहने वाला दो युवक की केरल में हत्या कर दी गई. जेम्स मरांडी और सुख लाल मरांडी दोनों केरल में मसाले की खेत में मजदूरी करता था.
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आदिवासी युवक की हत्या रूम पार्टन ने ही की है. एक मृतक की पत्नी ने कहा अभी 2 दिन पहले पति से बात हुआ था दूसरे दिन भी पत्नी ने अपने पति से बात करने के लिए फोन लगाया लेकिन उनके पति ने फोन रिसीव नहीं किया. जिसके बाद महिला के मन में संदेह पैदा होने लगा और मृतक के पत्नी ने एक बगल वाली पड़ोसी को फोन की तो उसको जानकारी हुई कि पति की हत्या कर दी गई है.
जिसके बाद दोनों मजदूर की पत्नी रोते बिलखते विधायक प्रदीप यादव के आवास पर पहुंचे थे और विधायक से उसकी पत्नी की गुहार लगा रही थी मेरा पति का शव घर मंगवा दीजिए प्रदीप यादव ने मामले को संज्ञान में लेकर उन्हें एसपी के पास भेज दिया पुलिस अधीक्षक ने परिजनों का बात सुनकर मृतक के शव को केरल से गोड्डा लाने का आश्वासन दिया है.

