नई दिल्ली:- अंडर-19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम भारत ने बांग्लादेश को 103 रन से हरा दिया है. टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे.
बांग्लादेश के सामने 244 रनों का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 38.2 ओवर में 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई. अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है.फाइनल में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा.

