BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

U19 World Cup: सबसे बड़ा मुकाबला, फाइनल के लिए भारत-पाक में भिड़ंत

by bnnbharat.com
February 4, 2020
in Uncategorized
U19 World Cup: सबसे बड़ा मुकाबला, फाइनल के लिए भारत-पाक में भिड़ंत

U19 World Cup: सबसे बड़ा मुकाबला, फाइनल के लिए भारत-पाक में भिड़ंत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: चार बार की वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलेगी तो उसका लक्ष्य लगातार तीसरे फाइनल में प्रवेश का होगा. कुल मिलाकर भारत के पास सातवीं बार फाइनल में पहुंचने का मौका है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार आज दोपहर डेढ़ बजे से दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफ्स्ट्रूम में खेला जाएगा. इसे अंडर 19 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा है.

दोनों टीमें सेमीफाइनल तक की राह में अपराजेय रही हैं. भारत ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराया. पाकिस्तान के कप्तान रोहेल नजीर ने इस मैच को लेकर बनी हाइप को ज्यादा तूल देने से इनकार किया लेकिन यह हकीकत है कि टूर्नामेंट में यह सबसे ज्यादा दबाव वाला मैच होगा.

इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों की असल परीक्षा होगी. इस मैच में अच्छा खेलने से कोई रातोरात स्टार बन जाएगा और खराब खेलने पर खलनायक भी. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा ने अफगानिस्तान पर मिली जीत के बाद कहा था, ‘यह काफी दबाव वाला मैच है और इसे लेकर काफी हाइप है. हम इसे आम मैच की तरह लेंगे और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे.’

सीनियर की तरह ही भारतीय जूनियर टीम का पलड़ा पाकिस्तान से भारी है. भारत ने पिछले साल सितंबर में उसे एशिया कप में भी हराया था. अंडर 19 वर्ल्ड कप में गत चैम्पियन भारत ने 2018 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 203 रनों से मात दी थी. वैसे क्रिकेट में इतिहास मायने नहीं रखता और प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली टीम को पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भारतीय बल्लेबाजी की धुरी रहे हैं जिन्होंने चार मैचों में तीन अर्धशतक लगाए. बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन उल्लेखनीय नहीं रहा. अगर क्वार्टर फाइनल में निचले क्रम के बल्लेबाज नहीं चलते तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था. तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने भी उम्दा प्रदर्शन किया था.

अथर्व अंकोलेकर और फॉर्म में चल रहे लेग स्पिनर रवि विश्नोई ने सातवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की जिसकी बदौलत भारत ने जीत दर्ज की. पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों अब्बास आफरीदी, मोहम्मद आमिर खान और ताहिर हुसैन को खेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा. सलामी बल्लेबाज हुरैरा ने पिछले मैच में 64 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई.

टीमें:

भारत अंडर 19: प्रियम गर्ग (कप्तान), आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर, शुभांग हेगड़े, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, कार्तिक त्यागी, कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल, रवि बिश्नोई, शाश्वत रावत, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, सिद्धेश वीर.

पाकिस्तान अंडर 19: रोहेल नजीर (कप्तान), आमिर अली, अब्बास अफरीदी, अब्दुल बंगलजइ, आरिश अली खान, फहाद मुनीर, हैदर अली, इरफान खान, मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद शहजाद, कासिम अकरम, ताहिर हुसैन.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Next Post

सड़क हादसे में हुई युवती की मौत

Next Post
सड़क हादसे में हुई युवती की मौत

सड़क हादसे में हुई युवती की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d