BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UAE और श्रीलंका है तैयार, इस साल होगा एशिया कप: PCB

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in समाचार
UAE और श्रीलंका है तैयार, इस साल होगा एशिया कप: PCB
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सीईओ वसीम खान ने कहा है कि इस साल एशिया कप का आयोजन श्रीलंका या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा.

खान ने इन अटकलबाजियों को खारिज कर दिया कि वर्तमान में निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन के लिए एशिया कप को रद्द किया जा सकता है.

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘एशिया कप का आयोजन होगा. पाकिस्तान की टीम दो सितंबर को इंग्लैंड से लौटेगी और हम सितंबर या अक्टूबर में टूर्नामेंट का आयोजन कर सकते हैं.’

खान ने कहा, ‘कुछ चीजें सही समय पर ही स्पष्ट हो पाएंगी. हमें एशिया कप के आयोजन की उम्मीद है, क्योंकि श्रीलंका में कोरोना वायरस के बहुत अधिक मामले नहीं है. अगर वे इसका आयोजन नहीं कर सकते हैं, तो फिर यूएई तैयार है.’

इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है. खान ने कहा कि पाकिस्तान अगली क्षेत्रीय प्रतियोगिता के बदले एशिया कप को श्रीलंका में आयोजित करने पर सहमत हो गया है.

उन्होंने इसकी भी पुष्टि की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं होने की दशा में अक्टूबर-नवंबर में क्रिकेट सीरीज खेलने के विकल्पों पर काम कर रहा है.

वसीम खान ने कहा, ‘हमें दिसंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है और उससे पहले जिम्बाब्वे की मेजबानी करनी है. दक्षिण अफ्रीका दो या तीन टेस्ट और कुछ टी20 मैचों के लिए जनवरी-फरवरी में पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन-पाक ने हड़पी दो राज्यों जितनी जमीन: संबित पात्रा

Next Post

धरती पर अंतरिक्ष से बढ़ रही एक और मुसीबत, कुछ ही घंटे में पहुंचेगी

Next Post
धरती पर अंतरिक्ष से बढ़ रही एक और मुसीबत, कुछ ही घंटे में पहुंचेगी

धरती पर अंतरिक्ष से बढ़ रही एक और मुसीबत, कुछ ही घंटे में पहुंचेगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d