BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फ्री हेल्थ कवर देगी उद्धव सरकार, ऐसा करने वाला महाराष्ट्र बना पहला राज्य

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in Uncategorized
फ्री हेल्थ कवर देगी उद्धव सरकार, ऐसा करने वाला महाराष्ट्र बना पहला राज्य

फ्री हेल्थ कवर देगी उद्धव सरकार, ऐसा करने वाला महाराष्ट्र बना पहला राज्य

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कोरोना वायरस से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सभी प्रदेशवासियों का सरकार की ओर से फ्री और कैशलेश हेल्थ कवर देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही महाराष्ट्र सभी लोगों को फ्री हेल्थ कवर देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. टोपे ने शुक्रवार को जालना में महाराष्ट्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर यह घोषणा की.

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि, वर्तमान में राज्य की 85 फीसदी आबादी महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना (एमजेपीजेएवाई) के तहत कवर है और इसका लाभ शेष 15 फीसदी आबादी को भी दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए जनरल इंश्योरेंस पब्लिक सेक्टर एसोसिएशन के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग साइन किए गए हैं. इसके तहत पुणे और मुंबई के प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा सकेगा.

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि इसी तरह विभिन्न बीमारी के लिए पैकेज डिजाइन किए गए हैं. इसके तहत अस्पतालों में इलाज के लिए फीस तय की गई है, जो अपेक्षाकृत कम है ताकि जरूरतमंदों को अपने इलाज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े. उन्होंने कहा कि पहले योजना के तहत 496 अस्पताल कवर थे, लेकिन अब इसके अंदर एक हजार से अधिक अस्पताल आएंगे.

मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून और महामारी कानून के तहत राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए फीस तय कर दिया है. राजेश टोपे ने कहा कि सरकारी, अर्द्धसरकारी कर्मचारियों और उजाला राशन कार्डधारी लोगों को इसमें शामिल करने के लिए एक ज्ञापन पर साइन किए जाएंगे, ताकि निजी अस्पताल रोगियों से अधिक पैसे नहीं वसूल सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस के साथ बहस करने पर BJP नेता ने दी बेटे को कचरा साफ करने की सजा

Next Post

केंद्र सरकार का फैसला, 17 राज्यों में ‘वन नेशन, वन कार्ड’ लागू, अब कहीं भी ले सकेंगे राशन

Next Post
केंद्र सरकार का फैसला, 17 राज्यों में ‘वन नेशन, वन कार्ड’ लागू, अब कहीं भी ले सकेंगे राशन

केंद्र सरकार का फैसला, 17 राज्यों में 'वन नेशन, वन कार्ड' लागू, अब कहीं भी ले सकेंगे राशन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d