BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उद्धव ठाकरे ने किया बहुमत हासिल, सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट, भाजपा ने किया सदन का बहिष्कार

by bnnbharat.com
November 30, 2019
in समाचार
उद्धव ठाकरे ने किया बहुमत हासिल, सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट, भाजपा ने किया सदन का बहिष्कार
Share on FacebookShare on Twitter

 

मुंबई:  महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है. सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट पड़े. इस दौरान भाजपा ने सदन का बहिष्कार किया.  

169 वोट मिले 
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भाजपा के सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया. इसके बाद सदस्यों की गिनती कर बहुमत परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई. सभी सदस्यों ने अपनी सीट पर उठकर नाम और क्रमांक बताया. उद्धव सरकार का 169 सदस्यों ने समर्थन किया जबकि विपक्ष में शून्य सदस्यों ने मतदान किया क्योंकि भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया था. एमएनएस सदन में उपस्थित रही लेकिन उसने पक्ष-विपक्ष से अलग हटकर तटस्थ रुख अपनाया. इस दौरान एमआईएम भी तटस्थ रही.

भाजपा सदस्यों का सदन से वॉकआउट
सदन में विश्वासमत प्रक्रिया के दौरान भाजपा के सदस्यों ने विधानसभा से वॉकआउट किया. जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने विधानसभा के दरवाजों को बंद करने का आदेश दिया. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम राज्यपाल को अनियमितता का पत्र सौपेंगे.

अशोक चह्वाण और नवाब मलिक ने पेश किया बहुमत परीक्षण का प्रस्ताव
महा विकास अघाड़ी के सदस्यों ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया. प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि बहुमत परीक्षण गुप्त मतदान से नहीं होगा बल्कि सदस्यों को गिना जाएगा.

देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव सरकार को घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन की कार्यवाही के शुरुआत में वंदे मातरम को न गाने पर सवाल उठाए. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से पूछा कि इस सत्र की शुरुआत वंदे मातरम से क्यों नहीं हुआ. नियमों के खिलाफ सदन को बुलाया गया. विधानसभा अध्यक्ष ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर को जारी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने मंत्रियों के शपथग्रहण के तरीके पर भी सवाल उठाए.
सुप्रिया सुले और देवेंद्र फडणवीस पहुंचे महाराष्ट्र विधानसभा 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बहुमत परीक्षण के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं. इनके अलावा सभी पार्टियों के विधायकों के भी विधानसभा पहुंचने का सिलसिला जारी है.

शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने जारी किया व्हिप
शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने अपने विधायकों को व्हिप जारी करते हुए आज विधानसभा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

नाना पटोले ने नामांकन पत्र दाखिल किया
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेता नाना पटोले ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. इस दौरान उनके साथ एनसीपी के नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल और शिवसेना कोटे से मंत्री बने एकनाथ शिंदे मौजूद रहे.

नागपुर विधानसभा सत्र के बाद एनसीपी घोषित करेगी डिप्टी सीएम
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि डिप्टी सीएम का पद एनसीपी के पास है और हम नागपुर विधानसभा सत्र के बाद इस पद पर किसी को नियुक्त करेंगे. यह सत्र 22 दिसंबर को समाप्त होगा.

प्रोटेम स्पीकर बदलने पर बिफरी भाजपा, कहा सुप्रीम कोर्ट में करेंगे अपील
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उद्धव सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रोटेम स्पीकर पद पर कालिदास कोलम्बकर की जगह दिलीप वालसे पाटिल को नियुक्त किया गया है जो कानूनी रूप से गलत है. उन्होंने शपथ भी नियमों के अनुसार नहीं ली. यह सरकार सभी नियमों का उल्लंघन कर रही है. इस मामले में हम राज्यपाल के पास याचिका दायर कर रहे हैं. भविष्य में हम सुप्रीम कोर्ट में भी अपील कर सकते हैं.
उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी ट्वीट कर जताया आभार
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. केंद्र में आप जैसे बड़े भाई और राज्य में मजबूत कैबिनेट के साथ मैं नए महाराष्ट्र के निर्माण को लेकर लगातार काम करता रहूंगा. ‘

बहुमत परीक्षण के पहले शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी के बीच डिप्टी सीएम पद को लेकर सहमति नहीं बन सकी है. एक तरफ कांग्रेस जहां अपनी पार्टी के लिए एक डिप्टी सीएम का पद चाहती है वहीं एनसीपी और शिवसेना ने इसे लेकर असहमति का इजहार किया है. जानकारों के अनुसार बहुमत परीक्षण के पहले गठबंधन में शुरू हुआ विवाद बड़ा रूप ले सकता है.

सीएम ठाकरे ने ली बैठक 

पदभार संभालने के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने जनता से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और पैसे की बर्बादी रोकने का भी निर्देश दिया. बैठक के बाद उद्धव ने कहा- मैं आज पहली बार मंत्रालय आया हूं. अधिकारियों के साथ बैठक क. मैंने उनसे कहा कि टैक्स देने वाली जनता का पैसा ठीक तरह से खर्च हो और इसे बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए. महाराष्ट्र में एक पैसे की हेराफेरी नहीं होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस ने कहा- खट्टर सरकार में 5,000 करोड़ रुपये का हुआ खनन घोटाला, जांच की मांग

Next Post

ED ने यास्मीन कपूर के खिलाफ किया आरोप-पत्र दायर

Next Post
ED ने यास्मीन कपूर के खिलाफ किया आरोप-पत्र दायर

ED ने यास्मीन कपूर के खिलाफ किया आरोप-पत्र दायर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d