BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने राजनीति में रखा कदम

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in समाचार
उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने राजनीति में रखा कदम
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव का ऐलान हो चुका है. वहीं इस चुनावी माहौल के बीच महारष्ट्र में सीटों के बंटवारे को लेकर भी कशमकश जारी हैं. हालांकि इस बंटवारे के बीच ही बीजेपी ने अपने 125 और शिवसेना ने अपने 124 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी थी. ऐसे में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा विंग के अध्यक्ष आदित्यनाथ ठाकरे महारष्ट्र विधानसभा के चुनाव में उतर चुके हैं.

बता दें आज आदित्य ठाकरे बीएमसी ऑफिस पहुंचकर वर्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया. आदित्य ठाकरे ने नामांकन दाखिल करने से पहले मुंबई में एक मेगा रोड शो किया. इस मेगा रोड शो में बड़ी संख्या में लोग उनके साथ चले. नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने कहा कि जनता का प्यार देखर बेहद खुशी हो रही है. ये जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत है. जनता जो जिम्मेदारी देगी उसे हम पूरे मन से निभाएंगे. इतना ही नहीं इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फोन कर आदित्य को आशीर्वाद दिया.

आदित्य ठाकरे मुंबई में रोड शो करने के बाद पर्चा भरा. ठाकरे खानदान से नामांकन करने वाले आदित्य पहले सदस्य बन गए हैं. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी आदित्य के नामांकन में शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने सुबह ही फोन कर आदित्य को आशीर्वाद दिया. उद्धव और भाई तेजस भी आदित्य के साथ मौजूद रहे.

हाल ही में पार्टी की एक बैठक में उत्साह के साथ आदित्य ने कहा था, ‘मैं चुनाव लड़ रहा हूं. मैंने बड़ा कदम उठाया है। मेरे लिए यह सबसे बड़ा ऐतिहासिक क्षण है. मेरे खिलाफ किसी को खड़ा होने दीजिए, यह उसका अधिकार है. मैं किसी से डरता नहीं हूं, क्योंकि मुझे भरोसा है कि आप मुझे हारने नहीं देंगे.’

वहीं शिवसेना को हमेशा राजनीति में मराठी कार्ड खेलने के लिए जाना जाता रहा है. हिंदूवादी लाइन भी शिवसेना की पहचान रही है लेकिन राज्य विधानसभा के चुनावी गणित में अब काफी बदलाव आ चुका है. यही वजह है कि वर्ली इलाके में आदित्य ठाकरे के जगह-जगह पोस्टर-होर्डिंग्स नजर आ रहे हैं. पोस्टर्स सिर्फ मराठी में नहीं नहीं बल्कि और भाषाओं में भी लग रहे हैं. ये पोस्टर अंग्रेजी, हिन्दी, गुजराती, कुछ दक्षिणी भाषाओं में भी हैं। इस बार का महराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होगा. वहीं चुनाव परिणाम भी 24 अक्टूबर तक आ जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोशल मीडिया पर सलमान खान को धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार

Next Post

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d