BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत मामले में उद्धव ठाकरे ने पहली बार दिया बयान, कहा- ‘मेरे बेटे को बदनाम किया गया

by bnnbharat.com
October 26, 2020
in Uncategorized
सुशांत मामले में उद्धव ठाकरे ने पहली बार दिया बयान, कहा- ‘मेरे बेटे को बदनाम किया गया
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:-  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को दशहरे के मौके पर अपने भाषण में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बात की. मुख्यमंत्री ने एक्ट्रेस कंगना रनौत समेत विपक्षियों पर हमला बोला. उद्धव ठाकरे ने कहा कि कंगना जैसे लोगों ने मेरे बेटे, मुंबई, उसकी पुलिस और महाराष्ट्र के सभी बेटों को “बदनाम” करने की कोशिश की.

दशहरा रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करे हुए ठाकरे ने कहा, ‘किसी ने आत्महत्या कर ली, वो बिहार का बेटा हो सकता है. लेकिन उसकी वजह से आपने महाराष्ट्र के बेटों को बदनाम किया. आपने मेरे पुत्र आदित्य का भी तिरस्कार किया.

इसलिए आपने जो भी कहा है, उसे आप खुद तक ही रखें. हम साफ हैं.’

गांजा नहीं तुलसी उगाते हैं

कंगना रनौत का नाम लिए बिन उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘न्याय के लिए चिल्लाने वालों ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए. मुंबई को पीओके बताया. ऐसी तस्वीर पेश कर रहे हैं जैसे हर जगह ड्रग एडिक्ट है. हम गांजा नहीं तुलसी उगाते हैं. गांजे के खेत आपके राज्य में हैं.’ उद्वव ठाकरे ने आगे कहा, ‘लोग यहां रोजगार के लिए आते हैं और मुंबई को बदनाम करते हैं. वो कहते हैं कि मुंबई पीओके बन गया. तो यह प्रधानमंत्री का अपमान है क्योंकि उन्होंने कहा था कि पीओके को भारत में मिलाएंगे. छह साल हो गए..इसलिए यह उनकी विफलता है.’

मुंबई पुलिस पर गर्व है

उन्होंने कहा, “मुझे अपनी मुंबई पुलिस पर गर्व है. जिस पुलिस ने एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा है, वह एकमात्र पुलिस है. ” उन्होंने 26/11 आतंकवादी अजमल कसाब को पकड़ने और ट्रायल के संदर्भ में ये बात कही. बता दें कि जून में सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से ही उद्धव ठाकरे की सरकार कंगना रनौत और बीजेपी समर्थकों के निशाने पर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्र सरकार का बड़ा एलान, दिवाली से पहले मिलेगा कैशबैक का तोहफा

Next Post

चुनाव प्रचार के दौरान जब क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाने लगे

Next Post
चुनाव प्रचार के दौरान जब क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाने लगे

चुनाव प्रचार के दौरान जब क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाने लगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d