सरायकेला/ खरसांवा: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में काम करनेवाली संस्था उदगम अपने आप मे एक अनोखा कीर्तिमान है. अब कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ जंग में संस्था जरूरतमंदों के घर- घर तक राशन पहुंचाने का फैसला लिया है. आपको बता दें कि सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में काम करनेवाली इस कर्मवीर संस्था का नाम उदगम है. इस संस्था के नाम एक अनोखा कीर्तिमान है. इस संस्था ने एक दिन में एक हजार यूनिट रक्तदान कर अपना नाम रोशन किया.
Also Read This: अपनी पॉकेट मनी एवं माता पिता से पैसे लेकर कर रहे हैं समाज को जागरूक
वही आज भी संस्था लगातार जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने पर अपने जांबाज वॉलेंटियर्स के साथ ब्लड बैंक को रक्त मुहैया कराती है. वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ संस्था के कर्मवीरों ने अब बड़ी जिम्मेवारी उठाने का संकल्प लिया है. इसके तहत संस्था के कर्मवीर लॉक डाउन की मियाद पूरी होने तक पूरे निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में पार्षदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों के घर- घर राशन पहुंचाने का फैसला लिया है. जिसकी व्यापक पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी गई है.
Also Read This: ईसीएल ने करवाया ब्लीचिंग घोल का छिड़काव
इस संबंध में संस्था की संरक्षक सोनिया सिंह ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य आज से ही इस अभियान की शुरूआत करने जा रही है. उन्होंने बताया संस्था के इस काम में निगम क्षेत्र के सभी पार्षदों का सहयोग लिया जा रहा है. उनसे प्राप्त जरूरतमंदों की सूची के आधार पर अनाजों का वितरण लॉक डाउन की मियाद पूरी होने तक जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि संस्था के सभी सदस्य लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए इस काम को करेंगे. वहीं उन्होंने दावा किया है, कि पूरे निगम क्षेत्र में किसी भी जरूरदमंदों को भूखा सोने नहीं दिया जाएगा. इधर संस्था के इस प्रयासों का आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर ने अमित उर्फ बॉबी सिंह ने सराहना करते हुए कहा है कि इस वक्त ऐसे स्वयंसेवी संस्थाओं के बदौलत कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने पर विजय प्राप्त किया जा सकता है. वहीं उन्होंने कहा हर गरीब के घर में लॉक डाउन तक अनाज पहुंचाने का काम संस्था का एक प्रयास है. उदगम संस्था का एक ही उद्देश्य है लॉक डाउन में कोई गरीब भूखा ना रहे.

