BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उज्जवला योजना : 324 करोड़ की लागत से झारखंड में दिये गये 32.78 लाख LPG सिलिंडर

by bnnbharat.com
August 28, 2019
in समाचार
उज्जवला योजना : 324 करोड़ की लागत से झारखंड में दिये गये 32.78 लाख LPG सिलिंडर

Ujjwala scheme: 32.78 lakh LPG cylinders given in Jharkhand at a cost of 324 crores

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत राज्य में 324.14 करोड़ की लागत से 32.78 लाख परिवारों को एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया गया है. यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को हजारीबाग में आयोजित उज्जवला दीदी सम्मेलन में कहीं. उन्होंने कहा कि 2019 में अभी तक राज्य के 76 फीसदी घरों में एलपीजी गैस कनेक्शन और चुल्हा पहुंचाया जा चुका है. उन्होंने मौके पर चुरचू और दारू प्रखंड को आयुष्मान प्रखंड बनने पर 25 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया. उन्होंने कहा कि 19 अक्तूबर 2016 तक मात्र 25 फीसदी घरों में ही एलपीजी सिलिंडर थे, पर पीएम उज्जवला योजना से गरीब परिवारों को भी एलपीजी की सुविधाएं मिलने लगी हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी परिवारों को मुफ्त में एलपीजी गैस सिलिंडर और चुल्हा उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को सम्मान मिले और उनका सशक्तिकरण हो, इसलिए उन्हें धुंआ मुक्त रसोई घर दिया जा रहा है.

सभी प्रमंडल में खुद जाकर लाभान्वित करूंगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 अगस्त को कोल्हान की धरती से दूसरा रीफिल बांटने की योजना का शुभारंभ किया गया था. आज अतिरिक्त रिफिल प्रदान करने का दूसरा कार्यक्रम उत्तरी छोटानागपुर में हो रहा है. आने वाले दिनों में राज्य के बचे हुए तीन प्रमंडलों में कार्यक्रम का आयोजन कर राज्य की बहनों को दूसरा रिफिल मैं खुद जाकर कर प्रदान करूंगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला दीदी बनाने के पीछे सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है. हमें सभी बहनों की रसोई घर को सुरक्षित करना है.

रांची में बनाये जायेंगे 70 मास्टर ट्रेनर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पंचायत की उज्ज्वला दीदी घर-घर जाकर एलपीजी के सुरक्षित उपयोग की जानकारी देंगी. इसके लिए रांची में 70 महिलाओं को मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा, जो प्रखंड स्तर पर उज्ज्वला दीदियों को प्रशिक्षण देंगी. उज्ज्वला दीदी वैसे परिवारों को भी चिन्हित करेंगी, जिन्हें उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक तौर पर लाखों देवी, कांति, मोसो मांझी, सोहागी देवी, मीना देवी और लक्ष्मी देवी के खाते में अतिरिक्त रिफिल की राशि हस्तांतरित की. मुख्यमंत्री ने डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन एप्प भी लॉच किया. कुपोषण को दूर भागने के लिए जिला प्रसाशन हजारीबाग द्वारा अमृत कार्ड का शुभारंभ भी किया गया. हजारीबाग जिले के 15 हजार बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाना लक्ष्य तय किया गया है.

उज्ज्वला दीदी सम्मेलन में मंत्री अमर कुमार बाउरी, नीरा यादव, सांसद पी. एन. सिंह, अन्नपूर्णा देवी, विधायक मनीष जायसवाल, जयप्रकाश भाई पटेल, जानकी यादव, निर्भय शाहबादी, 20 सूत्री के अध्यक्ष राकेश प्रसाद व बड़ी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं और उज्ज्वला दीदियां उपस्थित थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेम प्रसंग के चक्कर में बहन ने कराई भाई की हत्या

Next Post

मायावती पर विवादित टिप्पणी,नंगा तार हैं जो छुएगा,वो मरेगा

Next Post
मायावती पर विवादित टिप्पणी,नंगा तार हैं जो छुएगा,वो मरेगा

मायावती पर विवादित टिप्पणी,नंगा तार हैं जो छुएगा,वो मरेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d