BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उज्ज्वला योजना से सरकार की नीयत व नीति का पता चलता हैः जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
August 31, 2019
in Uncategorized
उज्ज्वला योजना से सरकार की नीयत व नीति का पता चलता हैः जेपी नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अपने आप में अनोखा है, इससे सरकार की नीयत और नीति का पता चलता है. पहले गैस सिलेंडर पर राजनीति होती थी. लेकिन 2014 के बाद 2019 में हम गर्व से कह सकते हैं कि उस स्थिति में बदलाव आया है. पूरे देश में उज्ज्वला योजना के तहत LPG कनेक्शन लेने वालों की संख्या 8 करोड़ हो गई. झारखण्ड सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा और दूसरा रिफिल भी देने का काम कर रही है. यह सराहनीय है. पूरे राज्य में सबसे अधिक उज्ज्वला योजना का लाभ पलामू की जनता को मिला है. यह 90 प्रतिशत के करीब है. अब बचे हुए 10 प्रतिशत तक उज्ज्वला दीदियां LPG कनेक्शन पहुंचाएंगी, जो जीवन जीने की सरलता प्रदान करेगा.

सरकार ने LPG लेने की राह को आसान बना दिया

केंद्रीय मंत्री, जनजातीय मामले विभाग श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पूरे देश में उज्ज्वला योजना के माध्यम से धुआं रहित ईंधन प्रदान किया जा रहा है. झारखण्ड में वर्तमान सरकार उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा और अतिरिक्त रिफिल भी दे रही है. यह एक संवेदनशील और समर्पित सरकार के कार्यप्रणाली को प्रतिबिंबित करता है. वर्तमान केंद्र व झारखण्ड सरकार ने LPG कनेक्शन लेने की राह को सरल बना दिया है. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री  रामचंद्र चंद्रवंशी, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक  राधा कृष्ण किशोर, विधायक भानुप्रताप शाही, विधायक आलोक चौरसिया, 20 सूत्री के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, उज्ज्वला दीदियां और काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब 8 सितंबर को होगी हिमाचल प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा

Next Post

सिंडिकेट फैसला : RU के दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट हो सकते हैं राष्ट्रपति

Next Post
सिंडिकेट फैसला : RU के दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट हो सकते हैं राष्ट्रपति

सिंडिकेट फैसला : RU के दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट हो सकते हैं राष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d