BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि होंगे यूके के पीएम बोरिस जॉनसन

by bnnbharat.com
December 15, 2020
in समाचार
कश्मीर मसले का स्थायी समाधान तलाशें भारत, पाक : बोरिस जॉनसन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: 26 जनवरी 2021 यानी गणतंत्र दिवस पर यूनाइडेट किंगडम के पीएम बोरिस जॉनसन मुख्य अतिथि होंगे. यूके ने इसे बड़ा सम्मान बताते हुए पीएम मोदी को जी7 समिट के लिए आमंत्रित किया है, जिसकी मेजबानी ब्रिटेन करने जा रहा है. यूके के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने मंगलवार भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद यह घोषणा की.

यह बोरिस जॉनसन का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला बड़ा द्वीपक्षीय दौरा होगा. यह इसलिए भी अहम है क्योंकि ईयू से अलगाव के बाद पहली बार यूके के पीएम भारतीय दौरे पर आ रहे हैं. जॉनसन ने पीएम मोदी को खत लिखकर बताया है कि उन्होंने न्योता स्वीकार कर लिया है और साथ ही भारत को जी7 समिट के लिए आमंत्रित किया है. ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि उनका देश भारत के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करना चाहता है.

इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने आतंकवाद और कट्टरवाद के कारण पैदा हुई चुनौतियों पर चर्चा की. उन्होंने कहा, ”हमने अफगानिस्तान के हालात और खाड़ी देशों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की. यह महत्वपूर्ण है कि भारत और ब्रिटेन कोविड-19 के बाद आर्थिक रूप से पटरी पर लौटने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए गठजोड़ को मजबूत करें.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार के ऋतिक को मिली 2.5 करोड़ की स्कॉलरशिप

Next Post

लालू प्रसाद की सलामती के लिए पटना शीतला मंदिर में हुई पूजा

Next Post
लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्मदिन आज

लालू प्रसाद की सलामती के लिए पटना शीतला मंदिर में हुई पूजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d