BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उमा भारती ने बदला फैसला, राम जन्मभूमि के शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं होगी शामिल

by bnnbharat.com
August 5, 2020
in Uncategorized
उमा भारती ने बदला फैसला, राम जन्मभूमि के शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं होगी शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या: भाजपा नेता उमा भारती ने राम जन्मभूमि के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पर अपना फैसला बदल लिया है. उमा भारती अब भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी. इससे पहले उमा भारती ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम से दूर रहने की बात कही थी. उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, “मैं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा से बंधी हूं. मुझे राम जन्मभूमी न्यास के वरिष्ठ अधिकारी ने शिलान्यास स्थली पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. इसलिये मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहूंगी.”

“विभाजनकारी विचारधाराएं हुई नष्ट”

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उमा भारती ने कहा, “अयोध्या में सारी विभाजनकारी विचारधाराएं नष्ट कर देश के सभी धर्मावलंबियों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान किया है. ये बहुत बड़ी घटना है. अब ये देश दुनियाभर में कहेगा कि हमारे यहां कोई भेदभाव नहीं है.”

उमा भारती ने बदला फैसला

गौरतलब है कि इससे पहले उमा भारती ने कहा था कि वे अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि कार्यक्रम से दूर रहेंगी. इसके पीछे उन्होंने कोरोना वायरस का हवाला दिया था. उमा ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाकी लोगों के चले जाने के बाद ही रामलला के दर्शन करने जाएंगी.

उमा भारती ने राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारियों से निवेदन किया था कि उनका नाम आमंत्रित मेहमानों की सूची से हटा दिया जाए. उमा ने इस बात की जानकारी देते हुए कई ट्वीट भी किए थे. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘कल जब से मैंने श्री अमित शाह जी तथा भाजपा के यूपी के नेताओं के बारे में कोरोना पॉज़िटिव होने का सुना तभी से मैं अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिये ख़ासकर नरेंद्र मोदी जी के लिये चिंतित हूं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश में रहने वाले हर भारतवासी के लिए राम आदर्श पुरुष हैं: राम माधव

Next Post

कोरोना मरीजो को जल्द से जल्द एम्स में भर्ती किया जाए: कमलेश पासवान

Next Post
कोरोना मरीजो को जल्द से जल्द एम्स में भर्ती किया जाए: कमलेश पासवान

कोरोना मरीजो को जल्द से जल्द एम्स में भर्ती किया जाए: कमलेश पासवान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d