जितनारायण शर्मा,
गोड्डा: जेएसएलपीएस एवं पीसीआई के संयुक्त तत्वाधान में किशोरी, सशक्तिकरण एवं बाल विवाह कम करने को लेकर 5 से 6 नवंबर तक सक्रिय महिलाओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. दो दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सामाजीकरण, जेंडर एवं सत्ता से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए इस बात को समझाने की कोशिश की गई कि यह किस तरह से हमारे निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ है. किशोर एवं किशोरियों को सशक्त करने में परिवारों की एक विशेष भूमिका होती है.
इस परियोजना के तहत जेएसएलपीएस द्वारा संपोषित समूहों के माध्यम से किशोर एवं किशोरियों का सशक्तिकरण किया जायेगा.
प्रशिक्षण में कुल 26 सक्रिय महिलाओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण में दिल्ली से आई विख्यात जेंडर प्रशिक्षक मृदु, जेएसएलपीएस से डीपीएम सुशील दास, बीपीएम योगेन्द्र कुमार एवं पीसीआई से कार्यक्रम निर्देशक राजश्री, अंकिता कशिश व नवाब परवेज उपस्थित थे.

