रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह-प्रभारी, पूर्व मंत्री व विधायक उमंग सिंघार कल 05 अगस्त को अपराह्न 01.30 बजे वायु विमान द्वारा बिरसा मुण्डा हवाई अड्डा पहुंचेंगें.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि उमंग सिंघार रॉंची पहुंचने के पश्चात् अपराह्न 01.45 बजे राजकीय अतिथिशाला के लिए प्रस्थान करेंगे.
डॉ0 गुप्ता ने बताया कि उमंग सिंघार 06 से 09 अगस्त तक रॉंची में रहकर संगठन के विविध कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा दिनांक 09 अगस्त को अपराह्न 08.20 बजे वायु विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

