रांची:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोर्डिनेटर डाॅ वसीम सागर आजमी ने आज झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष उमर खान को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के लिए पर्यवेक्षक मनोनीत किया है. उमर खान दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल पहुुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं से जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे.
उमर खान ने पश्चिम बंगाल के चुनाव पर्यवेक्षक बनने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया है.
