BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UN ने किया अन्य देशों की मदद करने के लिए भारत को सलाम

by bnnbharat.com
April 18, 2020
in Uncategorized
UN ने किया अन्य देशों की मदद करने के लिए भारत को सलाम

UN ने किया अन्य देशों की मदद करने के लिए भारत को सलाम

Share on FacebookShare on Twitter

न्यूयॉर्क: कोरोना के खिलाफ जारी जंग में भारत ने न सिर्फ अपने यहां लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए स्थितियों को नियंत्रण में रखा है, साथ ही वो लगातार पड़ोसी देशों और कोरोना से बुरी तरह प्रभावित देशों की मदद भी कर रहा है. इन प्रयासों को देखकर संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी भारत को सलाम किया है और कहा है कि बाकी देशों को भी सीखना चाहिए कि मुश्किल समय में कैसे बाकी बातें भूलकर रहत कार्य पर ध्यान देना चाहिए.

गुतारेस का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में भारत ने अमेरिका समेत कई देशों को कोरोना वायरस संक्रमण का संभावित उपचार मानी जा रही मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति की थी. अमेरिका का खाद्य एवं औषधि प्रशासन इस दवा का न्यूयॉर्क में 1500 से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित लोगों पर परीक्षण कर रहा है. भारत द्वारा इसके निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला किये जाने के बाद बीते कुछ दिनों में इस दवा की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है.

Also Read This: 20 भारतीय नौसेना के कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

UN चीफ एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को कहा, वायरस के खिलाफ इस जंग में महासचिव एकजुटता का आह्वान करते हैं और इसका आशय यह है कि जो भी देश अन्य देशों की मदद करने की स्थिति में है उसे ऐसा करना चाहिए. हम भारत समेत उन देशों को सलाम करते हैं जो ऐसा कर रहे हैं. उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत द्वारा अन्य देशों को भेजी जा रही दवाओं और अन्य सामग्रियों से जुड़े सवाल के जवाब में इसे शानदार कदम बताया.

बता दें कि भारत ने मलेरिया रोधी दवा के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है जिसे कोविड-19 के संभावित इलाजके तौर पर देखा जा रहा है. भारत कोरोना वायरस से प्रभावित 55 देशों को सहायता और वाणिज्यिक आधार पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति करने की प्रक्रिया में है. अमेरिका समेत कुछ अन्य देशों तक यह आपूर्ति पहुंच भी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लापरवाही की भेंट चढ़े 3 मजदूर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से हुई मौत

Next Post

कोरोना योद्धाओं को Google ने Doodle कर कहा ‘Thank You’

Next Post
कोरोना योद्धाओं को Google ने Doodle कर कहा ‘Thank You’

कोरोना योद्धाओं को Google ने Doodle कर कहा 'Thank You'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d