लातेहार पंकज सिन्हा,
लातेहार: विभिन्न मांगों को लेकर बीते तीन दिनों से टाना भगत समुदाय द्वारा जारी आंदोलन आज मध्यरात्रि समाप्त कर ट्रैक को खाली कर दिये हैं.
इस कार्य में स्थानीय विधायक बैजनाथ राम द्वारा किया गया वार्ता से अधिकतर आंदोलनकारी रेलवे लाइन को स्वत: छोड़ बाहर हो गये. किन्तु करीब दर्जन भर लोग अपनी मांगों को लेकर वार्ता करते रहे.
वार्ता करीब चार घंटा लगातार होने की सूचना है. हालांकि वार्ता से आंदोलनरत टाना भगत समुदायों के बीच असंतुष्टि की भावना बनी रही.
किन्तु आमजन के परेशानी के मद्देनजर बचे आंदोलनरत प्रदर्शनकारी भी अंतत: ट्रैक छोड़ने को तैयार हुए.
पूरे मामले पर जे.एम.एम विधायक बैजनाथ राम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा वार्ता को लेकर मेरे नेतृत्व में दूत सदस्य बना प्रदर्शन स्थल में भेजे थे.जहां वार्ता सफल रही. लोग आंदोलन समाप्त करने पर सहमत हुए.
वहीं टोरी जंक्शन यातायात निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने विधायक की प्रयास का सराहना करते हुए बताया कि मध्यरात्रि रेल परिचालन सामान्य हो गया है.
इस बीच करीब 54 घंटा रेल सेवा ठप रही.
जिससे रेलवे को अरबों रूपये राजस्व की नुकसान हुआ है.

