रांचीः झारखंड में कोरोना बेकाबू होता नजर आ रहा है. कोरोना से और दो लोगों की मौत हो गई है. अब प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 36 हो गया है. कोरोना से 35वीं मौत रांची के डंगराटोली निवासी की हुई है.
वहीं 36वीं मौत 65 साल के व्यक्ति की हुई है. यह गुमला का रहने वाला था और रिम्स के कोविड वॉर्ड में इलाजरत था. कोरोना से मरने वाले ये दोनों व्यक्ति पहले से ही गंभीर बीमारी से ग्रसित थे.

