BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, दो छात्रों की मौत

by bnnbharat.com
January 19, 2020
in Uncategorized
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, दो छात्रों की मौत

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, दो छात्रों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के नाथपुर पंचायत स्थित ढोलबीर मुर्गा टोंगरी के पास रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन छात्रों में से दो की मौत हो गई. घटना के बाद तीनों के अन्य दोस्त मौके से भाग निकले. सभी दोस्त पांच मोटरसाईकिल पर सवार होकर बसिया की ओर जा रहे थे और इसी दौरान यह घटना हुई. एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मृतकों में गुमला करमटोली के 19 वर्षीय प्रकाश कुजूर उर्फ नंगू और 18 वर्षीय करमडीपा के आलोक आलेक्स लकड़ा शामिल है. वहीं, मोटरसाईकिल सवार लोयोला नगर निवासी 19 वर्षीय रॉबर्ट तिर्की घायल है. घटना के संबंध में घायल रॉबर्ट ने बताया कि बाइक आलोक की थी, जिसे प्रकाश चला रहा था. जाने के क्रम में पालकोट प्रखंड के ढोलबीर मुर्गा टोंगरी के पास एक साइकिल सवार बुजुर्ग अचानक सामने आ गया. उसे बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई.

रॉबर्ट ने बताया कि घटना के बाद अन्य साथी भाग निकले. वहीं, कुछ देर के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस को बुलाया गया. इसके बाद उन तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पालकोट लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्रकाश को जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसे व आलोक को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के क्रम में आलोक की भी मौत हो गई जबकि प्राथमिक उपचार के बाद रॉबर्ट को छुट्टी दे दी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमशेदपुर में संगठन तैयार करेंगे सरयू राय

Next Post

कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Next Post
कार खाई में गिरी, चालक की मौत

कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d