जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के सुंदर नगर थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
दुर्घटना तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराने की वजह से हुई. हादसा मां तारा स्वीट हाउस के पास जादूगोड़ा रोड पर हुआ.

