बिहार(लखीसराय): लखीसराय रामगढ़ चौक थाना अंतर्गत रामगढ़ गांव के निकट एक ट्रैक्टर से कार टकरा गई . फिर कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. इस पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों व्यक्ति मुंगेर जिले के जमालपुर निवासी हैं. जमालपुर ग्राम निवासी बि.मंडल के पुत्र प्रदीप कुमार और राम बहादुर सिंह के पुत्र वीरेंद्र कुमार औरंगाबाद से अपने घर जा रहे थे.
तभी रामगढ़ गांव के समीप चौक की तरफ से आ रही अज्ञात ट्रैक्टर अचानक मुड़ जाने के कारण कार के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी नहर में जा पलटी. गाड़ी में सुरक्षा उपकरण होने के कारण दोनों सवार व्यक्ति बच गए. स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों व्यक्तियों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

