गढ़वा: गढ़वा जिले के वंशीधर नगर से गरबांध जा रहा कमांडर जीप आज दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गये.
बताया गया है कि सवारी लेकर जा रहे जीप चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके जीप अनियंत्रित होकर खायी में जा गिरी. मृतकों चालक व एक महिला शामिल है.

