वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
रांची: झारखंड की राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर चान्हो थाना क्षेत्र में एनएच-75 पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो पर सवार तीनों युवक देर रात मांडर लौट रहे थे. इसी दौरान वाहन की गति तेज रहने और चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर युवकों के शव को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला औऱ दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है.
बताया गया है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां एनएच 75 पर तीखा मोड़ है. इसी कारण तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से जा टकरायी. हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही इसमें सवार सभी तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सभी मृतक मांडर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं. जिनकी पहचान राहुल खलखो, विक्की लोहरा और प्रदीप लोहरा के रूप में की गयी है.

